जालौन में स्वतंत्रता दिवस पर दो तस्वीरों ने किया ध्यान आकर्षित
-एक मे दिखी तिरंगे के सम्मान की ललक, दूजे में औपचारिकता अपमान
जालौन (उत्तर प्रदेश)। देश भर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां लोग देश भक्ति से ओतप्रोत दिखे। इस मौके पर लोगों द्वारा तस्वीरे खींचकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड की गई। जालौन में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराते हुए दो तवीरें जमकर वायरल हो रहीं हैं। जिनमें एक तस्वीर में तिरंगे की सम्मान की खातिर एक अधिकारी जूते उतारकर ध्वजारोहण करते दिखे वहीं वायरल दूसरी तस्वीर में पहने जूते उतारना तो दूर बल्कि एक महिला जनप्रतिनिधि द्वारा तिरंगे की सांकेतिक रंगोली पर चढ़कर ध्वजारोहण किया गया। तस्वीरों ने साफ कर दिया कि किसी व्यक्ति के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है।
पहली तस्वीर जालौन के माधौगढ़ तहसील से देखने को मिली। जहां तहसील परिसर में स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में तहसीलदार गौरव कुमार ने तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाते हुए जूते उतारकर ध्वजारोहण किया। तहसीलदार का यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना का उदाहरण बना।
वहीं दूसरी तस्वीर जालौन के एट नगर पंचायत से सामने आई। जहां नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम लालजी निरंजन झंडा फहराने के लिए आतुर दिखाई दी। और उन्होंने झंडा फहराया भी। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष तिरंगे के प्रति आदर सम्मान करना भूल गईं। ध्वजारोहण के किये बनाए गए स्थान के नीचे ही तिरंगे की सांकेतिक रंगोली बनाई गई थी। जिसपर चढ़कर उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पैरों में पहनी अपनी जूतियों को वही उतारना मुनासिब नहीं समझा। साथ ही आसपास खड़े ईओ, नगर पंचायत प्रतिनिधि, सभासद व अन्य लोग तालियां पीटते नजर आए।। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया ध्वजारोहण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोनो तस्वीरों ने स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। गली चौराहों पर लोग चर्चा करते नजर आए कि समाज मे शिक्षा बेहद जरूरी है। जिसके चलते माधौगढ़ तहसीलदार द्वारा इस प्रकार से ध्वजारोहण किया गया। वही दूसरी तस्वीर को लेकर लोग कहते नजर आए कि जनता को बरगलाकर कोई भी जनप्रतिनिधि बन सकता है। लेकिन सामाजिक और प्रसाशनिक जानकारी केवल शिक्षा से ही हासिल की जा सकती है।
इनपुट
नितिन कुमार
हिंदी समाचार
जालौन (उत्तर प्रदेश)
Comments
Post a Comment