तिरंगे का महत्व बताते हुए 14 अगस्त को घर-घर लगाएंगे तिरंगे, 15 अगस्त को होगा भव्य कार्यक्रम- गौरव सिंह जूदेव

उरई (उत्तर प्रदेश)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिले के सामजसेवी ने पहल की है। उरई के बजरिया कृष्ण नगर नई निवासी सामजसेवी गौरव सिंह जूदेव स्वतन्त्रता दिवस को भव्य बनाने में जुट गए हैं।
एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वह 14 जुलाई को अपने समर्थकों के साथ शहर के पिछड़े इलाकों उमरारखेड़ा, कांशीराम कॉलोनी, कंजड़ कॉलोनी, लहरिया पुरवा सहित अन्य स्थानों पर जाकर सिर्फ तिरंगे वितरित ही नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें तिरंगे की आन बान शान के विषय मे जानकारी देते हुए उसे घर-घर लगाएंगे भी। इसके बाद 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के दिन सुबह 10 बजे टाउनहॉल से बाइकों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों की धुन भी बजेगी। उन्होंने शहरियो से अपील करते हुए कहा कि वह इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

नितिन कुमार
हिंदी समाचार
जालौन (उत्तर प्रदेश)

Comments

Popular posts from this blog

स्टाफ नर्स के साथ गैंगरेप, दरिंदगी कर भरी लालमिर्च-मामले को अवैध संबंधों के साथ जोड़कर पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश

विरासतन लाइसेंस के लिए डीएम जालौन की पहल, यहां करना होगा आवेदन

जालौन में स्वतंत्रता दिवस पर दो तस्वीरों ने किया ध्यान आकर्षित