वृद्धाश्रम के बेसहारा बुजुर्गों को डीएम जालौन ने कराई तीर्थयात्रा, 34 बुजुर्गों को गुलाब देकर किया रवाना
हिंदीसमाचार
जालौन (उत्तर प्रदेश)। वृद्धाश्रम में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों के लिए जालौन की जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अनोखी पहल की है। जिलाधिकारी ने आश्रम में रह रहे 34 लोगों के लिए तीर्थ जाने की व्यवस्था की है। जिन्हें आज डीएम की मौजूदगी में बस द्वारा चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। सभी तीर्थयात्रियों के लिए यह व्यवस्था निशुल्क की गई है। साथ ही तीर्थयात्रियों के साथ एक डॉक्टर व दो होमगार्डो को भी भेजा गया है।
बुजुर्गो को डीएम ने गुलाब देकर किया रवाना
जालौन के उरई स्तिथ राठ रोड पर चल रहे वृद्धाश्रम में करीब एक सैकड़ा बुजुर्ग रह रहे हैं। जिनके खाने पीने व रहने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इन बुजुर्गो के लिए डीएम चांदनी सिंह ने पहल करते हुए उन्हें धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भेजने की व्यवस्था शुरू की है। गुरुवार को आश्रम में रह रहे 34 स्वस्थ्य तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर डीएम चांदनी सिंह ने वृद्धजनों को माला पहनाकर व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। जिसके बाद उन्हें बस द्वारा चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। वहीं तीर्थ जाने वाले यात्रियों ने डीएम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनो से दूर वृद्धाश्रम में रहते हैं, ऐसे में उनका तीर्थयात्रा करना सम्भव नहीं था। डीएम की पहल पर वह तीर्थयात्रा करने जा रहे है और वह काफी खुश हैं।
क्या बोलीं डीएम
डीएम चांदनी सिंह ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा कराने का प्रयास शुरू किया गया है। आश्रम में रह रहे 34 स्वस्थ्य वृद्धजनों को चित्रकूट के लिए रवाना किया गया है। जिनके साथ अधिकारियों, डॉक्टर्स की टीम व होमगार्डो को भेजा जा रहा है।
खबर
नितिन कुमार
जालौन यूपी
Comments
Post a Comment