रक्षाबंधन पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, महिलाओं को निशाना बनाने वाली 6 महिलाओं को किया गिरफ्तार


-त्योहारों पर सक्रिय था नागपुर का महिला गिरोह, महिलाओं संग देतीं थीं वारदात को अंजाम
जालौन(उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर्व पर जिले में सक्रिय हुए हुई अंतर्राज्यीय महिला टप्पेबाज गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिलाओं संग विभिन्न वारदातो को अंजाम देने वाली आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जो कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनातीं थीं। जिनके कब्जे से पुलिस ने ब्लेड व चांदी के गुच्छे भी बरामद किए हैं। पकड़ी गईं महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू की है।
विवरण में बताते चलें कि कोतवाली पुलिस लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहर में एक महिलाओं का गिरोह सक्रिय है जो कि महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके संग वारदातो को अंजाम देता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर यह गिरोह बाजार में भीड़भाड़ भरे इलाकों में सक्रिय है।बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माहिल तालाब के पास कुछ सन्दिग्ध महिलाएं घूम रहीं हैं। जोकि किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसको वल्लभनगर बजरिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गईं महिलाओं में राखी पत्नी अन्नू निवासी नागबाड़ी महाराष्ट्र, प्रिया पत्नी राहेन निवासी रहाते नगर टोली जिला नागपुर महाराष्ट्र, काया पत्नी अमित निवासी कनहन जिला नागपुर महाराष्ट्र, विधा पत्नी मनीष, रानू पत्नी चंद्रभान निवासी रहाते नगर टोली थाना अंजनी जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल थीं। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 ब्लेड, 6 चांदी के गुच्छे बरामद किए। 
पकड़ी गई महिलाएं भीड़भाड़ भरे इलाकों, बाजारों व रिक्शे से जा रहीं महिलाओं को निशाना बनाती थी। वहीं रक्षा बंधन पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं संग वारदातों को अंजाम देती। इससे पहले ही पुलिस ने सभी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू की है।


इनपुट----
नितिन यागिक
हिंदी समाचार
जालौन

Comments

Popular posts from this blog

स्टाफ नर्स के साथ गैंगरेप, दरिंदगी कर भरी लालमिर्च-मामले को अवैध संबंधों के साथ जोड़कर पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश

विरासतन लाइसेंस के लिए डीएम जालौन की पहल, यहां करना होगा आवेदन

उरई नगर पालिका से रेप पीड़िता को किया गया आउट, आरोपी इन